मोबाइल और 2 हजार रुपए के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या

  • बेटे पर हमला होते देख पिता बीच-बचाव को पहुंचे
  • 6 हमलावरों ने पिता को बेरहमी से पीटा
  • ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

लखनऊ। लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई खुर्द गांव में मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग की जान ले बैठा। बेटे पर हमले की सूचना पाकर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को आरोपियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

मृतक की पहचान रामकिशन (55) के रूप में हुई है, जिनके बेटे दशरथ ने गांव के ही गुलफाम को मोबाइल ठीक कराने के लिए 2 हजार रुपए के साथ फोन दिया था। जब बार-बार मांगने पर भी मोबाइल और पैसे नहीं लौटे, तो विवाद बढ़ गया।

रात में घर आकर किया हमला, पिता की मौके पर हालत बिगड़ी

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात गुलफाम अपने पांच अन्य साथियों — शानू, चुन्नी, मुनव्वर, गुठकी और आसिफ — के साथ दशरथ के घर पहुंचा। पहले तो गाली-गलौज और बहस हुई, फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।

दशरथ को पीटते देख पिता रामकिशन दौड़कर बीच-बचाव को पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।

ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रामकिशन को मवई CHC पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-प्रेम-प्रसंग में लिया खौफनाक कदम

रामकिशन के दूसरे बेटे जसकरन की तहरीर पर पुलिस ने गुलफाम सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

माल इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पैसे और मोबाइल को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading