ताजमहल में मॉक ड्रिल- आतंकियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा में कड़ी चेकिंग

  • ताजमहल में हुई मॉक ड्रिल, दो आतंकियों की गिरफ्तारी
  • सीआईएसएफ, डॉग स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • ताजमहल के आसपास सुरक्षा चेकिंग में सख्ती

आगरा।  ताजमहल में शनिवार को हुई मॉक ड्रिल के दौरान दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मॉक ड्रिल ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता और समन्वय को जांचने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। लगभग एक घंटे तक चली इस मॉक ड्रिल में ताजमहल के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा चेकिंग भी की गई।

शाम करीब 6:40 बजे आतंकवादियों ने यमुना की दिशा से ताजमहल में प्रवेश किया और सीआईएसएफ के जवानों को घायल कर दिया। इसके बाद, दोनों आतंकवादी ताजमहल के बेसमेंट एरिया की ओर बढ़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की क्यूआरटी, बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS), डॉग स्क्वायड, और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

ताजमहल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की एकजुटता के परिणामस्वरूप, एक घंटी की मशक्कत के बाद आतंकवादियों को पकड़ लिया गया। इस दौरान ताजमहल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया। मॉक ड्रिल के अंत में ब्लैक आउट के संबंध में ब्रीफिंग भी आयोजित की गई।

सुरक्षा व्यवस्था को किया गया मजबूत
ताजमहल के आसपास सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। सभी नौ बैरियर पर चेकिंग तेज कर दी गई है और हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। वाहन के डिग्गी खोलकर निरीक्षण किया जा रहा है, जबकि कारों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सीआईएसएफ के जवानों की संख्या भी ताजमहल के अंदर बढ़ा दी गई है।

निगरानी और चौकसी बढ़ी
ताजमहल के वाच टावर से सुरक्षा जवान लगातार निगरानी रख रहे हैं। फील्ड यूनिट सक्रिय है और बुलेट प्रूफ यूनिट को भी अलर्ट किया गया है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading