मोदी ने जापान में देखा एडवांस बुलेट ट्रेन E10- भारत में भी रफ्तार की तैयारी

  • पीएम मोदी ने जापान में बुलेट ट्रेन E10 का दौरा किया
  • जापानी पीएम इशिबा के साथ सेंडाई में सफर
  • भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात, ट्रेनिंग जारी

जापान दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे, जहां उन्होंने एडवांस बुलेट ट्रेन E10 का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर किया और भारत के उन ट्रेन ड्राइवरों से भी मुलाकात की, जिन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। ये ड्राइवर भारत में जल्द चलने वाली बुलेट ट्रेनों को संचालित करेंगे।

पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को आंध्र प्रदेश के मूनस्टोन और चांदी से बना रामेन बाउल्स विद चॉपस्टिक्स सेट गिफ्ट किया। वहीं उनकी पत्नी योशिको इशिबा को पश्मीना शॉल भेंट की।

इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने 15वीं भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच 150 समझौते हुए और जापान ने अगले 10 साल में भारत में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश का ऐलान किया।

जापान दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन रवाना हो गए हैं। वे रविवार को SCO समिट में हिस्सा लेंगे, जहां उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading