देश के 70% हिस्से से मानसून गायब, पहाड़ों में तबाही

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ी

  • पहलगाम में बादल फटने से बाढ़
  • उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
  • 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब
  • कई राज्यों में बारिश के आसार कम
  • राजस्थान में पारा 42°C पहुंचा

देश में मानसून का असर दो अलग-अलग तस्वीरें दिखा रहा है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़ व भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि देश के करीब 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। इसके चलते राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद बाढ़ से खेत और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं उत्तराखंड के विकासनगर स्थित लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में भूस्खलन से कई वाहन और मशीनें मलबे में दब गईं।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम नहीं बनने और मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने से मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button