MBBS और इंजीनियरिंग एडमिशन के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी

लखनऊ। MBBS और इंजीनियरिंग में एडमिशन दिलाने के नाम पर 100 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला प्रेम प्रकाश विद्यार्थी उर्फ़ अभिनव शर्मा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार को हुई इस गिरफ्तारी ने बड़े पैमाने पर चल रहे उसके फर्जी एडमिशन रैकेट की परतें खोल दी हैं।

छात्रों के एडमिशन से शुरू की कमीशनखोरी, बना ठग
पढ़ाई के दौरान ही विद्यार्थियों के एडमिशन करवाकर कमीशन कमाने वाला प्रेम प्रकाश धीरे-धीरे इस धंधे का आदी हो गया। पढ़ाई पूरी करने के बाद थोड़े समय नौकरी की, लेकिन आसान कमाई की वजह से नौकरी छोड़कर एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने लगा।

कंसल्टेंसी के नाम पर देशभर में ठगी
उसने कंसल्टेंसी का ऑफिस खोलकर MBBS और इंजीनियरिंग में सीट दिलाने का झांसा दिया और लखनऊ सहित कई राज्यों में जगह बदल-बदलकर लोगों से करोड़ों लूट लिए। पुलिस जांच में सामने आया कि अब तक वह 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है।

डीपीएस जूनियर फ्रेंचाइजी के नाम पर भी करोड़ों ऐंठे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रेम प्रकाश ने डीपीएस जूनियर की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर भी कई लोगों से भारी रकम वसूल की। भरोसा जीतने के लिए वह बड़े इवेंट करता था और इसमें एक्टर गोविंदा और प्रीति जिंटा जैसे सितारों को बुलाता था। इससे लोग प्रभावित होकर उसके जाल में फंस जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button