गोरखपुर में बेटियों के सामने मां ने दी फांसी लगाकर जान

  • गोरखपुर में दो बेटियों के सामने मां ने फांसी लगाकर जान दी
  • नानी की डांट के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम
  • मासूम बेटियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहीं

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के नौतन गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। 30 वर्षीय पूजा ने अपनी दो मासूम बेटियों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। मां को फंदे पर लटका देख 13 वर्षीय अंजली और 7 वर्षीय मीठी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं। इसके बाद दोनों दौड़कर मोहल्ले में मदद के लिए पहुंचीं और रोते हुए लोगों से कहा— “मेरी मां को बचा लो, नानी ने डांटा है, वह नाराज होकर फंदा लगा ली हैं।”

स्थानीय लोग तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और दोनों बच्चियों को सुरक्षित निगरानी में ले लिया।

बहस से शुरू हुआ विवाद, नानी की डांट बनी वजह
जानकारी के मुताबिक, पूजा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के घरों में सफाई का काम करती थीं और पति की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत के बाद दोनों बेटियों की परवरिश अकेले कर रही थीं। सोमवार सुबह खाना बनाने को लेकर बड़ी बेटी अंजली से बहस हुई और गुस्से में पूजा ने उसे थप्पड़ मार दिया। अंजली ने रोते हुए मऊ में रहने वाली नानी को फोन कर शिकायत की।

नानी ने पूजा को फोन कर डांट लगाई। इसके बाद पूजा गुस्से में बेटियों से नाराज हो गईं। दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने कमरे में फंदा बनाना शुरू किया, जिसे बेटियों ने देख लिया। रोकने के प्रयास के बावजूद पूजा ने उनकी बात नहीं मानी और फांसी लगा ली।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading