CSJMU और प्राइड प्लाजा होटल के बीच एमओयू

  • CSJMU और प्राइड प्लाजा होटल में एमओयू
  • छात्रों को इंडस्ट्री के माहौल में प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर
  • प्लेसमेंट और करियर ग्रोथ के नए रास्ते खुलेंगे

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट और दिल्ली स्थित प्राइड प्लाजा होटल के बीच मंगलवार को एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी से होटल मैनेजमेंट के छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, इंडस्ट्री विजिट और जॉब प्लेसमेंट का सीधा लाभ मिलेगा।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की मौजूदगी में हुआ समझौता

समझौते पर हस्ताक्षर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और प्राइड प्लाजा होटल के लर्निंग एंड डेवलपमेंट मैनेजर दीपांशु जीनवाल की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार, डीन प्रो. ब्रिष्टी मित्रा, विभागाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी और अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

एमओयू के मुख्य लाभ:

  • छात्रों को ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मिलेंगे।

  • इंडस्ट्रियल विजिट, वोकेशनल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपर्ट के व्याख्यान नियमित होंगे।

  • विभाग और होटल मिलकर कॉर्पोरेट मास्टर प्रोग्राम इन होटल मैनेजमेंट भी चलाएंगे।

  • छात्रों को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया जाएगा।

छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

इस एमओयू से हॉस्पिटेलिटी और होटल मैनेजमेंट में करियर बना रहे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के होटल में काम करने का अनुभव मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इससे छात्रों की दक्षता और प्लेसमेंट की संभावना दोनों बढ़ेंगी

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading