सांसद रमेश अवस्थी ने अदानी डिफेंस परिसर का किया निरीक्षण

एआई तकनीक आधारित आधुनिक हथियारों और रक्षा उपकरणों का अवलोकन

सांसद ने उरी सर्जिकल स्ट्राइक में इस्तेमाल की गई स्नाइपर गन देखी और परखी

शूटिंग रेंज में सांसद ने कार्बाइन से लगातार 5 फायर किए

कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी मंगलवार को साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर पहुंचे और अदानी डिफेंस परिसर का निरीक्षण किया। सांसद ने एआई तकनीक आधारित आधुनिक हथियारों और रक्षा उपकरणों का अवलोकन किया और निर्माण प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

साढ़ कस्बा स्थित परिसर पहुंचने पर उनका स्वागत अशोक वाधवान, ज्वाइंट प्रेसिडेंट, ने बुके देकर किया। सांसद ने परिसर में प्रदर्शित एआई तकनीक आधारित हथियारों का निरीक्षण किया और विभिन्न प्रकार के हथियारों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने उरी सर्जिकल स्ट्राइक में इस्तेमाल की गई स्नाइपर गन भी देखी। उन्होंने गन का वजन परखा और निशाना साधते हुए कहा कि हथियार हल्का और संभालने में आसान है। ज्वाइंट प्रेसिडेंट अशोक वाधवान ने बताया कि हल्के एआई तकनीक वाले हथियार फायरिंग के दौरान बैक प्रेशर कम करते हैं, जिससे जवानों को संचालन में आसानी और थकान कम होती है।

निरीक्षण के बाद सांसद शूटिंग रेंज पहुंचे और कार्बाइन से लगातार 5 फायर किए। उन्होंने बताया कि फायरिंग का अनुभव सहज और आसान रहा, जबकि पिस्टल थोड़ी भारी महसूस हुई। सांसद ने हथियारों की गुणवत्ता और हल्कापन देखकर अपनी संतुष्टि जताई।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *