झांसी में नगर निगम का बुलडोजर चला

  • झांसी में नगर निगम ने चलाई बड़ी कार्रवाई
  • गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज के सामने बुलडोजर चला
  • स्थानीयों का आरोप – 27 साल से रह रहे थे यहां

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा विवाद देखने को मिला। गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज के सामने स्थित मलिन बस्ती पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में बस्ती के स्थाई और अस्थाई घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

परिवारों का आरोप – “27 साल से रह रहे हैं यहां”
स्थानीय परिवारों ने विरोध करते हुए कहा कि उन्हें यहां रहते हुए 27 साल हो चुके हैं। इसी पते से वोट डाला, राशन कार्ड भी यही बना है। इसके बावजूद बिना पूर्व सूचना उन्हें बेघर कर दिया गया।

विरोध और जाम से बढ़ा तनाव
बुलडोजर से घर टूटते ही महिलाएं और बच्चे विरोध में सड़क पर उतर आए और खालसा स्कूल से आईटीआई की ओर जाने वाला रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर और हटाकर कार्रवाई जारी रखी।

नगर निगम का पक्ष नहीं आया सामने
फिलहाल नगर निगम अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading