मस्क बनाम OpenAI- कानूनी जंग तेज

  • OpenAI ने कोर्ट में दाखिल याचिका में एलन मस्क पर लगाया आरोप— सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं कंपनी को बदनाम करने और उसकी साख को नुकसान पहुंचाने के लिए।
  • मूल उद्देश्य से भटकने का मस्क का आरोप, OpenAI का पलटवार— “मुनाफा नहीं, मिशन प्राथमिकता है; फंडिंग जुटाना वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए ज़रूरी”
  •  मस्क ने OpenAI को 97.4 अरब डॉलर में खरीदने का किया था प्रस्ताव, कंपनी ने बताया “दबाव डालने की रणनीति”, कहा- हमारा रास्ता अलग है

नई दिल्ली।  OpenAI और उसके सह-संस्थापक एलन मस्क के बीच चल रही कानूनी लड़ाई ने अब नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को कंपनी की ओर से अदालत में दाखिल जवाबी याचिका में मस्क पर उत्पीड़न, झूठ फैलाने और बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए गए। OpenAI ने अदालत से मस्क की “गैरकानूनी और अनुचित गतिविधियों” पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

मूल उद्देश्य से भटका OpenAI? मस्क का दावा

एलन मस्क, जो 2015 में OpenAI के सह-संस्थापक थे, अब कंपनी की नीतियों और दिशा को लेकर लगातार आलोचना कर रहे हैं। मस्क का कहना है कि OpenAI अब “मानवता की सेवा” से हटकर लाभ के लिए काम करने लगी है, जो कि उनके मूल विजन के खिलाफ है। बता दें कि मस्क अब खुद की AI कंपनी xAI चला रहे हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने 2023 में की थी।

OpenAI का पलटवार: “मस्क कर रहे हैं सोशल मीडिया का दुरुपयोग”

OpenAI ने कोर्ट में मस्क पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट कंपनी की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। याचिका में कहा गया, “एलन मस्क के 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, और वे इस ताकत का इस्तेमाल OpenAI को बदनाम करने में कर रहे हैं।”

कंपनी ने किया एक और खुलासा: मस्क ने की थी खरीदने की कोशिश

OpenAI ने अपने जवाब में दावा किया कि मस्क ने कंपनी को 97.4 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। कंपनी के मुताबिक यह प्रस्ताव उनके मिशन और स्वतंत्रता के खिलाफ था।

मस्क की प्रतिक्रिया भी आई सामने

मस्क की कानूनी टीम का कहना है कि यह प्रस्ताव पूरी तरह गंभीर था और OpenAI के बोर्ड को उस पर निष्पक्षता से विचार करना चाहिए था। मस्क के वकील ने कहा, “अगर बोर्ड ने ईमानदारी से यह प्रस्ताव देखा होता, तो शायद फैसला अलग होता।”

OpenAI ने कहा: “हमारा मिशन स्पष्ट है”

OpenAI ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एलन का हमला हमारे एआई इनोवेशन को नियंत्रित करने की कोशिश है। हम मानवता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं, और इसके लिए फंडिंग का आधुनिक मॉडल जरूरी है।”

क्या है विवाद की असली जड़?

मस्क का आरोप है कि OpenAI अब पूरी तरह मुनाफे के लिए काम कर रही है, जबकि कंपनी का कहना है कि यह मॉडल उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और $40 बिलियन की फंडिंग को पूरा करने के लिए जरूरी है।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading