मुथूट फिनकॉर्प 3,000 करोड़ रुपए का IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों, आगे कर्ज देने और कारोबार के विस्तार में किया जाएगा।
ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं
कंपनी की ओर से दाखिल ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, प्रस्तावित IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा। यानी कंपनी नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाएगी। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, इसलिए मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचकर इस IPO से पैसा नहीं निकालेंगे।
139 साल पुराना मुथूट पप्पाचन ग्रुप
मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट पप्पाचन ग्रुप का हिस्सा है। इस ग्रुप की शुरुआत 1887 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से गोल्ड लोन कारोबार में सक्रिय है और पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से इस क्षेत्र में काम कर रही है।
गोल्ड लोन के अलावा कई सेवाएं
मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन के अलावा बिजनेस लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, सप्लाई चेन फाइनेंसिंग, डिजिटल लोन, माइक्रोफाइनेंस और हाउसिंग लोन जैसी वित्तीय सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।









