मणिपुर में NDA की वापसी, खेमचंद सिंह बनेंगे मुख्यमंत्री, आज शाम शपथ

इंफाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के करीब एक साल बाद अब एक बार फिर निर्वाचित सरकार की वापसी होने जा रही है। एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जिसमें विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुधवार सुबह खेमचंद सिंह वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ चार्टर्ड विमान से इंफाल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

शाम 6 बजे होगा शपथग्रहण

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, युमनाम खेमचंद सिंह का शपथग्रहण समारोह बुधवार शाम 6 बजे लोकभवन में आयोजित होगा। इसी के साथ मणिपुर में नई सरकार औपचारिक रूप से काम शुरू कर देगी।

दो डिप्टी सीएम से साधा जाएगा संतुलन

सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें—

कुकी समुदाय से नेमचा किपगेन

नागा समुदाय से लोधी दिखो

को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

खास बात यह है कि नेमचा किपगेन मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी।

गृह मंत्री भी तय

सूत्रों के अनुसार, कोंथौजम गोविंदास सिंह को नई सरकार में गृह मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद

करीब एक साल तक राष्ट्रपति शासन के बाद अब मणिपुर में नई सरकार के गठन से राजनीतिक स्थिरता और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *