केरल निकाय चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

तिरुवनंतपुरम में NDA को बड़ी जीत

101 वार्डों में से 50 NDA के खाते में

LDF को 29 और UDF को 19 वार्ड मिले

तिरुवनंतपुर। मकेरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ी सफलता हासिल की है। 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर NDA ने कब्जा किया, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को 29 और कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में जीत मिली।

यह परिणाम पिछले 45 साल से LDF के वर्चस्व को चुनौती देता है। 2020 के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे, NDA को 33 और UDF को केवल 10 वार्ड मिले थे। इस बार के परिणामों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।

तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए, चाहे वह UDF के लिए हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में BJP के पक्ष में।

केरल के कुल 1,199 स्थानीय निकायों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। चुने गए सदस्यों और पार्षदों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को होगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *