गाजा मुद्दे पर नेतन्याहू ने जताई नाराजगी- कार्नी से मांगी माफी

  • चुनावी रैली में कार्नी ने गाजा पर प्रतिबंधों का किया था ज़िक्र

  • इस्राइल ने कहा- समर्थन करें, हमास से न्याय का युद्ध लड़ रहे हैं

  • गाजा में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, कार्नी ने दी सफाई

गाजा में जारी संघर्ष के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के एक बयान पर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक चुनावी रैली में एक प्रदर्शनकारी द्वारा ‘इस्राइल नरसंहार कर रहा है’ कहने पर कार्नी ने जवाब दिया, “धन्यवाद, मुझे पता है। यही वजह है कि हमारे पास हथियार प्रतिबंध है।”

नेतन्याहू ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कार्नी से माफी मांगने की मांग की और कहा कि उन्हें इस्राइल का समर्थन करना चाहिए, जो हमास के खिलाफ न्यायपूर्ण युद्ध लड़ रहा है। कार्नी ने सफाई दी कि उन्होंने ‘नरसंहार’ शब्द नहीं सुना था, वे केवल हथियार प्रतिबंध की बात कर रहे थे।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 से जारी इस संघर्ष में अब तक 50,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और लाखों विस्थापित हुए हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading