मथुरा। Ashutosh Brahmachari Maharaj ने Swami Avimukteshwaranand Saraswati के खिलाफ दर्ज कराए गए यौन शोषण के मामले को लेकर बड़ा दावा किया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें गुमराह कर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि Ramchandra Das ने दबाव बनाकर उनसे यह मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने दावा किया कि इस कथित साजिश में कुछ अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि उनके पास मामले से जुड़े कई सबूत और व्हाट्सऐप चैट मौजूद हैं, जिन्हें वह उचित समय पर सार्वजनिक करेंगे।
वीडियो में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम में इस्तेमाल किया गया और अब वह इस मामले की सच्चाई सामने लाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रामचंद्र दास ने उन्हें गुमराह किया और उनके साथ विश्वासघात किया।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने रामचंद्र दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “कुकर्मी, ढोंगी और फ्रॉडी” बताया। उन्होंने कहा कि वह उनके गुरु भाई हैं, लेकिन अब वह उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि श्री देव बाबा जी आश्रम पर फर्जी वसीयत के जरिए कब्जा किया गया है।









