विलियम्सन की कप्तानी पारी से न्यूज़ीलैंड का चुनौतीपूर्ण स्कोर

दुबई। कप्तान केन विलियम्सन की 85 रन की कप्तानी पारी से न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी 20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को 20 ओवर में चार विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
टॉस गंवाने के बाद पहले खेलते हुए विलियम्सन ने एक छोर पर टिके रहकर 48 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और वेस्ट इंडीज के मार्लोन सैमुअल्स के 2016 के टी 20 विश्व कप के फ़ाइनल में नाबाद 85 रन बनाने के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बराबरी की।

कीवी कप्तान ने पहले 10 ओवरों में 19 गेंदों पर मात्र 18 रन बनाये लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने तेवर तीखे करते हुए 29 गेंदों में 67 रन ठोक डाले। विलियम्सन ने मिशेल स्टार्क के पारी के 16वें ओवर में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 22 रन बटोरे। वह चौथे बल्लेबाज के रूप में 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश हेजलवुड के हाथों आउट हुए। हेजलवुड ने चार ओवर में मात्र 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

ओपनर मार्टिन गुप्तिल ने 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 28 रन, डेरिल मिशेल ने आठ गेंदों पर एक छक्के के सहारे 11 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 18 रन, जेम्स नीशम ने सात गेंदों में एक छक्के के सहारे नाबाद 13 और टिम सिफर्ट ने छह गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद आठ रन बनाये।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *