निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक पर बयान को लेकर मांगी माफी

नई दिल्ली: निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है।

बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कहा कि “बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे हैं और रहेंगे। मेरे बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।”

बयान को बताया निजी राय

दुबे ने स्पष्ट किया कि उनका बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो सही नहीं है।

क्या था विवाद?

दरअसल, 27 मार्च को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दुबे ने आरोप लगाया था कि 1962 के युद्ध के समय नेहरू ने अमेरिका और CIA की मदद ली थी।

उन्होंने यह भी कहा था कि बीजू पटनायक अमेरिका, CIA और नेहरू के बीच कड़ी थे, जिस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button