कर्नल सोफिया पर बयान पर NSUI का विरोध

  • NSUI ने वाराणसी में शांति मार्च निकाला
  • सेना के पराक्रम की प्रशंसा की गई
  • केंद्र सरकार के अचानक सीजफायर पर जनता में अविश्वास बढ़ा

वाराणसी। NSUI ने मंगलवार को वाराणसी में शांति मार्च निकाला, जिसमें सेना के पराक्रम की प्रशंसा करते हुए केंद्र सरकार के अचानक सीजफायर निर्णय पर जनता के बीच बढ़ते अविश्वास को उजागर किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

शांति मार्च मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू होकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा तक गया। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि कर्नल सोफिया ने देश की सेवा में जो योगदान दिया है, उसकी पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है। मंत्री विजय शाह की टिप्पणी न केवल कर्नल सोफिया का अपमान है, बल्कि देश की एकता और नारीशक्ति पर हमला है। उन्होंने कहा कि मंत्री को तत्काल विधानसभा से बर्खास्त किया जाए और पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए।

विपक्षी नेता विजय शाह के विवादित बयान को लेकर लगातार आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भाजपा नेतृत्व ने भी मंत्री विजय शाह को फटकार लगाई थी, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी, लेकिन विवाद अभी थमा नहीं है। विपक्षी दलों ने इस मामले को देश की संवेदनशीलता से जोड़कर देख रहे हैं और मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading