लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिशन धांधली को लेकर NSUI छात्रों का प्रदर्शन

  • आरोप: एडमिशन में 50 हजार से 1 लाख रुपए तक का स्लैब और दलाली
  • छात्रों ने कर्मचारियों पर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की
  • चेतावनी: कार्रवाई न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को एनएसयूआई के छात्रों ने एडमिशन में धांधली को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता विशाल सिंह के नेतृत्व में छात्र वीसी ऑफिस के बाहर एक घंटे तक हंगामा करते रहे और नारेबाजी की। इसके बाद वीसी ऑफिस में ताला भी लगा दिया गया।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में एडमिशन में स्लैब और दलाली हो रही है। विशाल सिंह ने बताया कि 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक स्लैब बनाया गया है, जिससे मेरिट वाले छात्रों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और किसान के बच्चे एडमिशन नहीं पा रहे हैं।

एनएसयूआई छात्रों ने आरोप लगाया कि एडमिशन में धांधली का पूरा आंकड़ा उनके पास मौजूद है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से एडमिशन सेल के कर्मचारियों पर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर हर जगह मुहिम चलाएंगे।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading