डिंपल यादव और बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, एफआईआर दर्ज

कानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव तथा उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानपुर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिवक्ता सचिव प्रवीण यादव की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया।

क्या है मामला

प्रवीण यादव ने बताया कि यह घटना 27 दिसंबर की है, जब सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी की एडिटेड तस्वीरें जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। उनका कहना है कि इन तस्वीरों का उद्देश्य सांसद की भावनाओं को आहत और बदनाम करना था।

सामाजिक प्रतिक्रिया भी तेज रही। आम जनता और देश की महिलाओं में इन तस्वीरों को लेकर भारी रोष व्याप्त है। डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी होने के साथ ही पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की बहू भी हैं। प्रवीण यादव ने बताया कि इस परिवार का देश और विदेश में सम्मान है, और इस तरह की हरकत निजता का उल्लंघन है।

पुलिस कार्रवाई

साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि मामले की जांच इंस्पेक्टर दलवीर सिंह यादव को सौंपी गई है। पुलिस फिलहाल वायरल करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया पर फैलाई गई इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ी नजर रखने की बात भी अधिकारियों ने कही है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *