शहीद की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धा- परिजनों की उपेक्षा पर पीड़ा

अंबेडकरनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ बॉर्डर पर ग्रेनेड विस्फोट में शहीद हुए नायक सूबेदार भगवान सिंह की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव पोखर भिट्ठा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नेताओं ने की शहादत को नमन, जताई कृतज्ञता
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अनीता कमल, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शहीद भगवान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले सैनिकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने उठाई मांग, सम्मान स्वरूप हो कार्यवाही
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि शासन व प्रशासन को शहीदों के नाम पर घोषित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले हर वीर सपूत का सम्मान सामाजिक और शासकीय दोनों स्तर पर सुनिश्चित होना चाहिए।

शहीद के पिता ने जताई नाराजगी, घोषणाएं रह गई अधूरी
शहीद के पिता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक शहीद के नाम पर न तो मार्ग का निर्माण हुआ और न ही घोषित पार्क में प्रतिमा की स्थापना हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह घोषणाएं वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तत्कालीन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मंच से सार्वजनिक रूप से की थीं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में प्रथम पुण्यतिथि पर उपस्थित तत्कालीन जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा भी मार्ग एवं पार्क निर्माण की बात कही गई थी, लेकिन तीन वर्षों बाद भी किसी भी कार्य का निष्पादन नहीं हुआ।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading