शराब ठेका और विद्यालय चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

  • जहांगीरगंज पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया
  • आरोपी शेरू पांडे गिरफ्तार, उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद
  • पहली वारदात: ऊंचेपुर कंपोजिट विद्यालय से टैबलेट, पंखा, साउंड बॉक्स चोरी

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है, जबकि उसके एक अन्य साथी की तलाश तेज कर दी गई है।

दो वारदात, एक आरोपी
पुलिस के अनुसार, पहली वारदात 5/6 मई की रात ऊंचेपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में हुई थी। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर दो टैबलेट, एक भगोना, पंखा, साउंड बॉक्स, तवा, वाई-फाई कनेक्टर और रिमोट पार कर दिया था। प्रधानाध्यापक श्रीचंद वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

दूसरी घटना 29 जुलाई को गिरैया बाजार स्थित देशी शराब ठेका में हुई। चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर 12 हजार रुपये नगद और तीन पेटी शराब चोरी कर ली थी।

गिरैया बाजार से दबोचा गया आरोपी
थानाध्यक्ष अजय यादव व उपनिरीक्षक विनोद पांडे ने पुलिस बल के साथ गिरैया बाजार के पास से संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शेरू पांडे, निवासी ग्राम चांडीपुर, राजेसुल्तानपुर बताया।

माल और नकदी बरामद
पुलिस ने शेरू के कब्जे से एक टैबलेट, 12 पैकेट देशी शराब और 1850 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दोनों चोरियां की थीं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading