दक्षिण कश्मीर में मुठभेड़ में एक और आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में देर रात सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक औऱ आतंकवादी मारा गया। इसके साथ मारे गए आतंकवादियों की संख्या दो हो गयी है। स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कुलगाम के चावलगाम गांव में गुरुवार को कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केन्द्रीय सुरक्षा बला की 18 बटालियन, और सेना के नौ राष्ट्रीय राइफल्स के साथ संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू पहले एक आतंकवादी मारा गया था। जम्मू कश्मीर पुलिस के ट्वीट में कहा, “कुलगाम मुठभेड़ की शुरुआत एक में अज्ञात आतंकी मारा गया और मृतक आंतकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गयी है। अभी तलाश अभियान जारी है।”

पुलिस ने बाद में मारे गए आतंकवादी की पहचान हिज्बुल-मुजाहिदीन के जिला कमांडर शिराज मोलवी के रूप में की, जो 2016 से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था। एक पुलिस ट्वीट में पुलिस महानिरीक्षक के हवाले कहा, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिजबुल-मुजाहिदीन के जिला कमांडर शिराज मोलवी और यावर भट के रूप में के रूप में हुई है। शिराज 2016 से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था और आतंकवादी समूह में मासूम युवाओं को भर्ती करने में लिप्त था तथा उसने कई लोगों की हत्या की थी। हमारे लिए यह एक बड़ी सफलता है। गौरतलब है कि लेथपोरा पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटक सामग्री से भरी कार को सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी थी। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

  • Related Posts

    तरनतारन लॉ कॉलेज छात्रा हत्याकांड: मां के खुलासे

    तरनतारन (पंजाब)। तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उसकी मां हरजिंदर कौर ने कई चौंकाने वाले…

    Continue reading
    बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान

    सीएम योगी आदित्यनाथ का बाराबंकी में बड़ा बयान बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण पर बोले—कभी संभव नहीं कयामत के इंतज़ार को बताया भ्रम बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *