लखनऊ कोर्ट परिसर में आदेश कॉपी चोरी

लखनऊ। वजीरगंज कोर्ट परिसर में ACJM कोर्ट (कक्ष-31) से एक महत्वपूर्ण केस की आदेश कॉपी चोरी हो गई। आरोप है कि एक युवक वकील बनकर कोर्ट में आया और फाइल से दस्तावेज निकालकर फरार हो गया। मामले में कोर्ट लिपिक की शिकायत पर वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, और पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।

फाइल से कागज निकालते हुए पकड़ा गया

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिपिक कमलेश कुमार ने बताया कि एचडीएफसी बैंक बनाम बीएल वर्मा केस (धारा-14 सरफेसी अधिनियम) का आदेश 10 नवंबर को पारित किया गया था। विपक्षी पक्ष ने केस को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की अर्जी दी थी। इसके लिए सीजेएम कोर्ट ने ACJM कोर्ट से आख्या मांगी थी।

कमलेश ने बताया कि 11 नवंबर को जब वे फाइल लेकर पीठासीन अधिकारी के कार्यालय गए और कुछ देर के लिए अन्य दस्तावेज लेने गए, तो लौटने पर देखा कि वकील की पोशाक में एक युवक फाइल से कागज निकाल रहा था। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने धमकी दी और वहां से भाग निकला।

सूचना मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि आदेश की कॉपी गायब है। लिपिक ने तुरंत पीठासीन अधिकारी को घटना की जानकारी दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह घटना कोर्ट परिसर में सुरक्षा और महत्वपूर्ण दस्तावेज संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *