बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

यूपी बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

वर्टिकल व्यवस्था खत्म करने और समान वेतन की मांग

मांगें न माने जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, कृष्णा नगर में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वर्टिकल व्यवस्था खत्म करने, समान कार्य का समान वेतन देने और लेसा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों का कहना है कि वर्टिकल व्यवस्था विभाग में असमानता और असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था के कारण कार्यस्थल पर पारदर्शिता कम हो रही है और आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बढ़ गया है।

प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऊर्जा विभाग में वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए सरकार को स्पष्ट नीति लानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों को न माना गया तो प्रदेशभर के वितरण मंडलों में क्रमिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा, जिसमें स्थायीकरण और अन्य मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग सभी मंडलों के आउटसोर्स कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर लामबंद हो चुके हैं। लंबित भुगतान, असुरक्षित कार्य परिस्थितियां और बीमा जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनुपलब्धता ने असंतोष बढ़ाया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन अगले चरण में जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *