पानीपत में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार- आतंकियों से था संपर्क

  • पानीपत में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
  • वाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए भेज रहा था जानकारी
  • आतंकी इकबाल से था सीधा संपर्क

पानीपत। हरियाणा के पानीपत से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान नौमान इलाही (24) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के सीधे संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत की खुफिया जानकारियां साझा कर रहा था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद निगरानी बढ़ी, संदिग्ध मोबाइल नंबर से हुआ खुलासा

सूत्रों के अनुसार, 6-7 मई की रात भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर ट्रेस हुआ, जो लगातार पाकिस्तान से संपर्क में था। जांच में यह नंबर नौमान इलाही का निकला, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया।

बहन के पास रहकर फैक्ट्री में कर रहा था नौकरी

पुलिस ने बताया कि नौमान पानीपत की हॉली कॉलोनी में अपनी बहन जीनत के पास रह रहा था। यहां वह सेक्टर 29 स्थित एक कंबल फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। यह नौकरी प्रयागराज के रजनीश तिवारी नामक शख्स के जरिए मिली थी, जो एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।

जॉब थी केवल बहाना, असली मकसद था जासूसी

पुलिस को शक है कि नौकरी महज एक दिखावा थी, असल में वह भारत में रहकर सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों और सैन्य मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान को भेजता था। जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो पाकिस्तानी आतंकी इकबाल से चैट और कॉल्स के प्रमाण मिले। हालांकि, उसने कौन-कौन सी जानकारियां साझा कीं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

माता-पिता की हो चुकी है मृत्यु, चार महीने पहले आया था पानीपत

प्रारंभिक पूछताछ में नौमान ने बताया कि उसके माता-पिता अहसान इलाही और कौसर बानो की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। वह चार महीने पहले ही अपनी बहन के पास पानीपत आया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह आतंकी नेटवर्क के संपर्क में कैसे आया और कितने समय से जासूसी कर रहा था।

पूछताछ जारी, बड़ा खुलासा संभव

CIA यूनिट और अन्य खुफिया एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि जल्द इस नेटवर्क से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Related Posts

बाराबंकी में दिनदहाड़े शूटआउट, शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से हत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शूटर माने जाने वाले शोएब किदवई उर्फ बॉबी (50) की गोली मारकर हत्या…

Continue reading
देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading