साजिशन हमले से दहशत, युवक को पीटकर गाड़ी से कुचला, पैर टूटा

  • मामूली विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटने के बाद गाड़ी से कुचला
  • अमर सिंह का एक पैर कटकर अलग हुआ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
  • घटना के बाद आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए फरार

अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार को दबंगई की सारी हदें पार हो गईं। मामूली विवाद को लेकर चार लोगों ने एक युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा और फिर जान से मारने की नीयत से उसे गाड़ी से कुचल डाला। इस हमले में पीड़ित युवक का पैर कटकर अलग हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हमलावरों ने रास्ता रोक कर किया हमला, पीड़ित ने बचाने की कोशिश की
घटना के संबंध में पीड़ित के भाई कक्कू सिंह निवासी खरगपुर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई अमर सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह 3 जुलाई को किसी निजी कार्य से बेनीपुर गांव गया था। वहां पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों की पहचान राजा पांडेय, विवेक सिंह, अवधेश और अनुराग तिवारी के रूप में की गई है।

जैसे ही अमर सिंह गांव पहुंचा, आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले से घायल होकर अमर सिंह भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने पीछा करते हुए उसे सड़क पर गिरा दिया।

गाड़ी चढ़ाकर मारा, जेब से रुपये भी लूटे
पीड़ित के भाई के अनुसार, अमर सिंह को जमीन पर गिरते ही दबंगों ने गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका एक पैर पूरी तरह अलग हो गया और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। यही नहीं, हमलावर उसकी जेब से रुपये भी निकाल ले गए।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading