जनता को भरोसा नहीं यूपी पुलिस पर : अखिलेश

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में लखनऊ में चल रही डीजीपी कांफ्रेंस के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुये शनिवार को कहा कि जब केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ लखीमपुर काण्ड के आरोपी का परिवार मंच साझा करे तो पुलिस व न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री इन दिनों सभी लखनऊ में डीजीपी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। शानदार सिग्नेचर बिल्डिंग समाजवादी सरकार में बनी थी। वहां स्थापित डायल 100 (अब 112) को बर्बाद कर दिया गया। स्मार्ट पुलिसिंग इन्डेक्स 2021 के अनुसार उत्तर प्रदेश सबसे नीचे की श्रेणी में आता है। बिहार समग्र पुलिसिंग में सबसे कम स्कोर (5.74) पर था उसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान 5.82 पर है। यूपी को सहायक और मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग में 5.59 निष्पक्ष और निष्पक्ष पुलिसिंग में 5.27 और पुलिस जवाबदेही में 5.80 स्कोर किया है। सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लोगों का पुलिस पर सबसे कम भरोसा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब जिलों में अपहरण, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। पुलिस हिरासत में मौतों और फर्जी एनकाउंटरों के मामलों में तो उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हुई है। मुख्यमंत्री दावे तो बड़े-बड़े करते हैं पर नतीजा शून्य रहता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही है। भाजपा राज में अपराधी बेखौफ हैं और उन्हें सत्ता का खुला संरक्षण मिल रहा है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *