पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर सस्ता

पांच हफ्तों में ₹41 प्रति लीटर तक की कटौती, पेट्रोल 373.78 और डीजल 378.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हुआ, नई दरें लागू

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। सरकार के फैसले के अनुसार पेट्रोल 4 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल 2 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है। नई कीमतें 13 जून से लागू हो गई हैं।

कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 373.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 378.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत क्रमशः लगभग 127.71 रुपये और 129.42 रुपये प्रति लीटर के बराबर है।

तुलना करें तो भारत में पेट्रोल की कीमत लगभग 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। इस तरह पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें अभी भी भारत की तुलना में काफी अधिक बनी हुई हैं।

पिछले पांच हफ्तों के दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में कुल 41 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। इससे पहले भी सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, जबकि डीजल की कीमत को स्थिर रखा गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों पर भारी करों का बोझ बना हुआ है। पेट्रोल पर सरकार करीब 125 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक विभिन्न प्रकार के टैक्स वसूल रही है। इनमें पेट्रोलियम लेवी, कस्टम ड्यूटी और क्लाइमेट लेवी शामिल हैं।

वहीं हाई-स्पीड डीजल पर करीब 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर टैक्स लिया जा रहा है। इसमें पेट्रोलियम लेवी, कस्टम ड्यूटी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन (IFEM) जैसी मदें शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button