पीलीभीत की छात्रा के साथ बलात्कार, हत्या

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के बरखेड़ा इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी। ने रविवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर उसके अपहरण की आशंका जताई।

 

उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान पुलिस को नाबालिग छात्रा का शव देर रात गांव के पास ही स्थित गन्ने के खेत में मिला। उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर उसकी किताबें, बैग, साइकिल और जूते बरामद हुए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से बीयर की चार बोतलें, नमकीन और सिगरेट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गयी है।

 

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, हत्या तथा पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *