नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने हाथ जोड़कर कहा कि वह बहकावे में आ गई थी और यह उसकी पहली तथा आखिरी गलती थी।
बहकावे में आकर लगाए थे नारे
लड़की ने वीडियो संदेश में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। उसी दौरान जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन चल रहा था। वहां मौजूद कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे, जिन्हें सुनकर वह भी भीड़ के माहौल में बहक गई।
नोएडा में दर्ज हो चुका है केस
इस मामले में 30 जुलाई को नोएडा में लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
अभिजीत दीपके ने उठाया सवाल
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि लड़की ने माफी मांग ली है, तो क्या सरकार उसके खिलाफ दर्ज केस भी वापस लेगी।
पीएम मोदी ने भी कही थी माफी की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए कहा था कि जो बच्चे उन्हें और उनकी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे, उन्हें वह माफ करना चाहते हैं।









