छात्रा से दरिंदगी पर भड़के पीएम मोदी- दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

  • पीएम मोदी की चेतावनी: बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा
  • वाराणसी में छात्रा से 7 दिन तक गैंगरेप, पीएम ने एयरपोर्ट पर ही ली पुलिस से रिपोर्ट

  • मोदी बोले- ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, पुलिस को दिए सख्त कदम उठाने के आदेश

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप केस पर सवाल किए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएम को बताया गया कि मुख्य आरोपी समेत 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पीएम ने मेहंदीगंज में 3,884 करोड़ रुपये के 44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। भाषण में उन्होंने काशी की संस्कृति, किसानों और ओलिंपिक तैयारी पर बात की।

गैंगरेप केस की पूरी कहानी
29 मार्च को एक छात्रा को दोस्त ने बहाने से बुलाकर होटल में रेप किया। वीडियो वायरल की धमकी देकर 7 दिन में 23 लड़कों ने गैंगरेप किया और उसे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, 11 की पहचान बाकी है।

मास्टरमाइंड अनमोल की कहानी
अनमोल गुप्ता ने चाऊमीन ठेले से शुरुआत कर कैफे खोला। धीरे-धीरे अपराधियों से संपर्क बढ़ा और वह गैंगरेप केस का मास्टरमाइंड बना।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading