पीएम मोदी ने गोवा और कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया

नई दिल्ली/गोवा/कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के कैनाकोना स्थित श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में पूजा-अर्चना की और यहाँ भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा है।

इससे पहले दिन में पीएम कर्नाटक पहुंचे। उडुपी में श्री कृष्ण मठ में उन्होंने पूजा-अर्चना की, सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और सोने का कलश चढ़ाया। इसके बाद 1 लाख लोगों के साथ श्रीमद्भगवद गीता का पाठ किया।

पीएम ने उडुपी में 25 मिनट की स्पीच दी और गीता के उपदेशों को साझा किया। उन्होंने कहा, “भगवत गीता हमें सिखाती है कि शांति और सच्चाई को वापस लाने के लिए अत्याचारी का अंत करना जरूरी है। यही नेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी का सार है। पहले की सरकारें आतंकी हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई नहीं करती थीं, पर यह नया भारत है।”

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *