प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन, 15 दिन चलेगा भारत पर्व 2025

गुजरात के एकता नगर से रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले पहुंचे। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लिया। परेड का आयोजन एकता नगर में हुआ, जिसमें विभिन्न सुरक्षा बलों की 16 टुकड़ियों ने भाग लिया।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की गलतियों की वजह से देश दशकों तक कश्मीर मुद्दे की आग में जलता रहा।

मोदी ने कांग्रेस पर “गुलाम मानसिकता” का आरोप लगाते हुए कहा कि जब अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया था, तब ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्र की एकता का प्रतीक बना, लेकिन कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर इसके एक हिस्से को हटा दिया, जिससे समाज में विभाजन हुआ।

महिला अफसरों के नेतृत्व में परेड

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया।
BSF, CISF, CRPF, ITBP और अन्य बलों की 16 टुकड़ियों ने मार्च किया।
इसमें ऑपरेशन सिंदूर के 16 पदक विजेता और CRPF के 5 शौर्य चक्र विजेता शामिल हुए।
हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्य, 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया।

झांकियों और एयर शो से सजी परेड

गणतंत्र दिवस की तर्ज पर आयोजित इस परेड में 10 झांकियां प्रदर्शित की गईं।
इनमें जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, मणिपुर और उत्तराखंड जैसे राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां शामिल थीं।
वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने फ्लाईपास्ट किया, जबकि CRPF और गुजरात पुलिस की महिला विंग ने राइफल ड्रिल प्रस्तुत की।
BSF के डॉग शो और असम पुलिस के बाइक स्टंट ने दर्शकों का दिल जीत लिया

15 दिन तक चलेगा “भारत पर्व 2025”

एकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान देश की विविधता और एकता को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम होंगे।
डैम व्यू पॉइंट 1 पर हर शाम दो राज्य अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *