असम में पीएम मोदी ने चाय बागान में महिलाओं संग बिताया समय

असम/केरल: नरेंद्र मोदी बुधवार को असम दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागानों का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं के साथ समय बिताया।

चाय बागान में पीएम मोदी

डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी ने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनसे चाय की पत्तियां तोड़ने का तरीका भी सीखा।

महिलाओं ने पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका पीएम ने आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

केरल में राहुल गांधी का बस सफर

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 31 मार्च को केरल दौरे के दौरान आम लोगों के बीच पहुंचकर बस यात्रा की।

उन्होंने कोझिकोड के बालुसेरी से नानमंडा तक बस में सफर किया और इस दौरान महिलाओं व युवाओं से बातचीत की।

राहुल गांधी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनसे सीधा संवाद किया।

Related Posts

जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 30 सितंबर तक होगी हाउस लिस्टिंग

नई दिल्ली: देश में जनगणना 2027 का पहला चरण आज (1 अप्रैल) से शुरू हो गया है। यह चरण 30 सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें ‘हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की…

Continue reading
निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक पर बयान को लेकर मांगी माफी

नई दिल्ली: निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कहा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *