प्रधानमंत्री मोदी का सीतामढ़ी में चुनावी संबोधन: राहुल गांधी पर तंज

नई दिल्ली/पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा है और बिहार के नौजवानों ने विकास और NDA को चुना है

युवा और विकास पर जोर

PM मोदी ने कहा कि राजद के चुनाव प्रचार में मासूम बच्चों से कहा जा रहा है कि वे “रंगदार” बनना चाहते हैं, लेकिन अब बिहार का बच्चा इंजीनियर, डॉक्टर और वकील बनेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों की प्रतिभा का सही विकास होना चाहिए।

राहुल गांधी पर तंज

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था, लेकिन NDA सरकार में बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेज रहा है, और अब बड़े लोग यहां मछली देखने आ रहे हैं। PM ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ लोग बिहार चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं

यह बयान राहुल गांधी के 2 नवंबर को बेगूसराय में तालाब में कूदने और मछली पकड़ने के प्रयास के संदर्भ में आया था। उस दौरान उनके साथ VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button