
- ‘गुड टच-बैड टच’, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव पर जागरूकता
- मिशन शक्ति टीम और पुलिस अधिकारियों ने मार्गदर्शन और छात्राओं के सवालों के उत्तर दिए
- छात्राओं ने खुलकर चर्चा की और आत्मविश्वास बढ़ाया
अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत जिले में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर और सजग बनने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ अपने अधिकारों और कानून की जानकारी भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज में उच्च पदों तक पहुंच सकती हैं, इसके लिए उन्हें सतत प्रयास करते रहना चाहिए।
सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को इन नंबरों को याद रखने और जरूरत पड़ने पर निःसंकोच उपयोग करने की सलाह दी।








