
अंबेडकरनगर। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय अटल भवन में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एम एल सी पदम सेन चौधरी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
पदम सेन चौधरी ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से अब तक भाजपा ने राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी सफलता लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों और जिला कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराएंगे।
जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने भारतीय राजनीति में सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति और राष्ट्र प्रथम की भावना को प्रमुखता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है, जिसका लक्ष्य राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण है।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








