
- लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
- पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े वारदात
- बाइक सवार बदमाश घटना के बाद फरार
- घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
लखनऊ। लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने होली संदीप नामक युवक पर फायरिंग कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होली संदीप को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।









