एसपी कार्यालय में जनसुनवाई- फरियादियों को मिला न्याय का भरोसा

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एसपी केशव कुमार ने जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा, पुलिस के निष्क्रिय रवैये, चोरी, मारपीट और साइबर ठगी जैसी शिकायतें दर्ज कराईं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्काल संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी केशव कुमार ने जनसुनवाई के दौरान साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनविश्वास की रक्षा करें और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करें। साथ ही एसपी ने जनसामान्य से भी अपील की कि वे बेझिझक अपनी समस्याएं लेकर जनसुनवाई में आएं, उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मौके पर ही कई मामलों में त्वरित जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने एसपी की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास जताया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading