दिल्ली में प्रदूषण विरोध प्रदर्शन पर राहुल गांधी का हमला

दिल्ली। इंडिया गेट पर रविवार को बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार की आलोचना की और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ हवा की मांग करने वाले नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 391 दर्ज हुआ, जो गंभीर श्रेणी में है। बवाना (436), पटपड़गंज (425), आरके पुरम (422) और आनंद विहार (412) जैसे इलाकों में प्रदूषण बेहद गंभीर रहा।

राहुल गांधी ने X पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण करोड़ों भारतीयों और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, लेकिन सरकार इस संकट को हल करने का प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने स्वच्छ हवा के लिए तुरंत निर्णायक कदम उठाने की मांग की।

पर्यावरण कार्यकर्ता भवरीन कंधारी ने बताया कि हर तीसरे बच्चे के फेफड़े प्रदूषण से प्रभावित हैं। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। पुलिस ने कहा कि बिना परमिशन के इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया, इसलिए एहतियातन कार्रवाई की गई।

रविवार को दिल्ली का AQI इस सीजन का सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया और अस्पतालों में प्रदूषण संबंधी मरीजों की संख्या लगभग 15% बढ़ गई।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *