पूर्व कुलपति प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद के गोरखपुर आवास सहित अन्य ठिकानों पर हुई छापेमारी

गोरखपुर। मगध व दूसरे विश्वविद्यालयों के कुलपति प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद के सरकारी घर और बाकी ठिकानों पर बुधवार को छापे की कार्रवाई हुई। निगरानी विभाग की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद के गोरखपुर आवास सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी है। आरोप है कि यह छापेमारी रिश्तेदार की फर्म से नियम विरुद्ध खरीदारी पर हुई है।

बुधवार की सुबह से ही कुलपति राजेन्द्र प्रसाद के गोरखपुर के तारामंडल रामगढ़ताल इलाके में स्थित निजी आवास और बाकी ठिकानों पर तलाशी ली गयी। इसके पहले स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने सर्च वारंट जारी कर दिया था।

स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जो केस (संख्या 2/2021) दर्ज किया है। उसमें मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति राजेन्द्र प्रसाद , निजी सचिव सुबोध कुमार समेत एक और शख्स पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पाटिलपुत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार और अन्य के खिलाफ धारा 120 बी, 420 आईपीसी, पीसी एक्ट 1988 समेत अन्य धाराओं में 16 तारीख को केस दर्ज किया गया था।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *