लखनऊ में डायरिया का कहर: जानकीपुरम में राजेश कौशल की मौत

  • लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-7 में डायरिया से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
  • क्षेत्र में एक हफ्ते से गंदा पानी सप्लाई होने से लोग बीमार
  • स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-7 में डायरिया से 50 वर्षीय राजेश कौशल की मौत हो गई। शनिवार को हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

लोगों में गुस्सा, स्वास्थ्य विभाग पर आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले एक हफ्ते से घरों में गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते अधिकांश घरों में लोग बीमार पड़ रहे हैं। निवासियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।

लापरवाही से मौत का आरोप

ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों का कहना है कि अगर समय रहते पानी की आपूर्ति और सफाई पर ध्यान दिया गया होता, तो यह मौत टाली जा सकती थी। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading