रामभद्राचार्य के बयान से मचा विवाद, संतों में नाराजगी

  • बोले: “चमत्कार है तो संस्कृत श्लोक का अर्थ बताएं”
  • साधु-संतों में नाराजगी, कहा- यह ज्ञान का अहंकार है
  • संत मधुसूदन दास बोले: भक्ति का भाषा से कोई लेना-देना नहीं

मथुरा/चित्रकूट। तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के बयान ने संत समाज में खलबली मचा दी है। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज पर सवाल उठाते हुए कहा—
“अगर उनमें चमत्कार है, तो मेरे सामने संस्कृत का एक अक्षर बोलकर दिखाएं और मेरे द्वारा कहे गए किसी भी श्लोक का अर्थ समझाएं।”
उन्होंने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को क्षणभंगुर बताते हुए उन्हें ‘बालक के समान’ कहा।

साधुओं की कड़ी प्रतिक्रिया

रामभद्राचार्य के बयान के बाद साधु-संतों में नाराजगी है। साधक मधुसूदन दास ने कहा—
“भक्ति का भाषा से कोई मतलब नहीं है। भक्ति का किसी भाषा, जाति या देश से लेना-देना नहीं होता। प्रेमानंद महाराज जैसे दिव्य संत के बारे में ऐसी टिप्पणी निंदनीय है।”

अभिदास महाराज का बयान

संत अभिदास महाराज ने कहा—
“रामभद्राचार्य महाराज का यह बयान शोभनीय नहीं है। प्रेमानंद महाराज कलयुग के दिव्य संत हैं। उन्होंने लाखों युवाओं को बुरे कर्मों से सद्मार्ग की तरफ ला दिया। ऐसे संत के बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं।”

‘ज्ञान का अहंकार हो गया’ – साधु समाज

साधु दिनेश फलाहारी ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा—
“रामभद्राचार्य को अपने ज्ञान का अहंकार हो गया है। इतना तो रावण को भी नहीं था। प्रेमानंद महाराज पाखंड को नहीं मानते। उनके पास कोई संपत्ति नहीं है, जबकि रामभद्राचार्य के पास संपत्ति है।”

विवाद पर संत समाज में हलचल

संतों का कहना है कि भक्ति का संबंध केवल ईश्वर से है, न कि भाषा या विद्वता से। इस विवाद ने संत समाज में हलचल मचा दी है। अब देखना यह है कि क्या रामभद्राचार्य अपने बयान पर सफाई देंगे या नहीं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading