रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी

  • रणबीर कपूर के ‘रामायण’ लुक ने मचाया धमाल
  • रावण के रूप में यश की दमदार झलक
  • हाई क्वालिटी VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक ने खींचा ध्यान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक आखिरकार जारी कर दिया गया है। 3 मिनट 4 सेकंड के इस टीज़र क्लिप ने रिलीज होते ही दर्शकों की आंखें खींच लीं। दमदार VFX, भव्य सेट्स और पौराणिक अंदाज़ में दिखाई गई झलक ने फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है।

फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर धनुष-बाण चलाते नजर आते हैं, वहीं रावण के रूप में साउथ सुपरस्टार यश अपने जबरदस्त लुक और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। दोनों के बीच आमने-सामने की झलक फिल्म में होने वाले महायुद्ध की झलक देती है।

फर्स्ट लुक में क्या है खास?
वीडियो की शुरुआत ब्रह्मा, विष्णु और महेश की झलक से होती है। इसके बाद राम के रूप में रणबीर कपूर का आभामंडल दृश्य सामने आता है। बिना किसी संवाद के इस क्लिप में दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक है, जो फिल्म की गंभीरता और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। रणबीर के अभिनय, हावभाव और बॉडी लैंग्वेज पर गहराई से काम किया गया है।

भव्य निर्माण और इंटरनेशनल टीम
इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG, और यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर कर रहे हैं। IMAX जैसे बड़े फॉर्मेट के लिए शूट की जा रही इस फिल्म में VFX का स्तर अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।

फिल्म के संगीत की बागडोर ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान के हाथों में है। वहीं, हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नोटरी और गाय नॉरिस युद्ध दृश्यों को कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading