2027-28 से आएंगे प्लास्टिक के नोट

RBI पहले छोटे मूल्य के पॉलिमर नोट करेगा जारी, बढ़ेगी नोटों की उम्र

  • 2027-28 से चरणबद्ध तरीके से होंगे लॉन्च
  • पहले ₹10, ₹20 और ₹50 जैसे छोटे नोटों पर फोकस
  • पॉलिमर नोट अधिक टिकाऊ और पानी से सुरक्षित होंगे

नई इिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अगले वित्तीय वर्ष 2027-28 की शुरुआत से देश में पॉलिमर (प्लास्टिक) करेंसी नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में कम मूल्य वाले नोटों को पॉलिमर सामग्री में जारी किया जाएगा, क्योंकि इनका बाजार में सबसे अधिक इस्तेमाल होता है और ये जल्दी खराब हो जाते हैं।

गवर्नर ने कहा कि ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे कई देशों में पॉलिमर नोट 30 साल से अधिक समय से सफलतापूर्वक उपयोग किए जा रहे हैं। भारत में भी इन नोटों के आने से करेंसी की उम्र बढ़ेगी, नोट पानी और नमी से सुरक्षित रहेंगे तथा बार-बार नए नोट छापने की आवश्यकता कम होने से सरकारी खर्च में भी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button