वानखेड़े में RCB की जीत- लेकिन कप्तान पाटीदार पर ₹12 लाख की मार

  • मुंबई के खिलाफ मिली जीत के बावजूद RCB कप्तान को झेलनी पड़ी सजा

  • रजत पाटीदार पर स्लो ओवर रेट का दंड, IPL नियमों का कड़ाई से पालन

  • इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए चौथे कप्तान बने रजत पाटीदार

मुंबई । वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार रात खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

पहला स्लो ओवर रेट, नियम के तहत जुर्माना

IPL की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस सीजन में RCB की यह पहली स्लो ओवर रेट की घटना है। IPL के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत कप्तान को यह आर्थिक दंड भुगतना पड़ा है।

रजत बने चौथे कप्तान

रजत पाटीदार इस सीजन में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना भुगतने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस), रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) और ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स) पर भी यही कार्रवाई की जा चुकी है।

मैच में RCB की दमदार जीत

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 209 रन ही बना सकी और मुकाबला 12 रनों से गंवा बैठी।

मैच में कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंदों में 37 रन और जितेश शर्मा ने 19 गेंदों पर नाबाद 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंची बेंगलुरु

इस जीत के साथ RCB ने पॉइंट्स टेबल में 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम 8वें स्थान पर खिसक गई है।

RCB का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा, जो अब तक इस सीजन में अजेय बनी हुई है।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading