आरक्षण पर नई बहस, अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र

वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग

  • आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठाई मांग
  • दिनेश फलाहारी ने अभियान में शामिल होने की अपील
  • युवाओं के समान अवसर की कही बात

मथुरा। पेपर लीक मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद अब आरक्षण व्यवस्था को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने अभिजीत दीपके को खून से पत्र लिखकर आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने और अभियान में शामिल होने की अपील की है।

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

दिनेश फलाहारी ने अपने पत्र में कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए। उनका सुझाव है कि आरक्षण का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को फायदा मिल सके और सभी युवाओं को समान अवसर प्राप्त हों।

युवाओं के समर्थन की अपील

पत्र में उन्होंने अभिजीत दीपके से युवाओं के हित में इस अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि कई प्रतिभाशाली छात्र बेहतर अंक हासिल करने के बावजूद चयन से वंचित रह जाते हैं, इसलिए इस विषय पर व्यापक स्तर पर चर्चा होनी चाहिए।

वर्तमान व्यवस्था पर जताई आपत्ति

दिनेश फलाहारी ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी समीक्षा समय की आवश्यकता है। उनके अनुसार, समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button