रिटेल महंगाई दर मई में गिरकर 3% से नीचे आने की संभावना

  • मई 2025 की रिटेल महंगाई 3% से नीचे आने की उम्मीद
  • अप्रैल में CPI 3.16% रही थी, 69 महीने का रिकॉर्ड
  • RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई अनुमान घटाकर 3.7% किया

नई दिल्ली। देश की आम जनता के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। मई 2025 की रिटेल महंगाई दर (CPI) आज जारी होगी और अनुमान है कि यह दर 3% से नीचे आ सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह पिछले 6 वर्षों का सबसे निचला स्तर होगा।

खाने-पीने के सामान की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते रिटेल महंगाई पर नियंत्रण बना हुआ है। फरवरी से ही महंगाई दर RBI के तय लक्ष्य 4% से नीचे बनी हुई है।

अप्रैल में CPI रही थी 3.16%, बना था 69 महीने का रिकॉर्ड

  • अप्रैल 2025 में रिटेल महंगाई दर घटकर 3.16% हो गई थी।

  • यह 69 महीनों (करीब 5 साल 9 महीने) में सबसे कम महंगाई दर थी।

  • जुलाई 2019 में महंगाई दर 3.15% थी।

  • मार्च 2025 में CPI 3.34% रही थी, जो उस वक्त का 5 साल 7 महीने का निचला स्तर था।

RBI ने घटाया महंगाई अनुमान

4 से 6 जून 2025 को हुई RBI की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई का अनुमान घटाकर 3.7% कर दिया गया।

  • अप्रैल-जून तिमाही के लिए अनुमान 3.6% से घटाकर 2.9% कर दिया गया है।

  • यह संकेत है कि आने वाले महीनों में भी महंगाई काबू में रह सकती है।

CPI क्या है और यह कैसे तय होती है?

रिटेल महंगाई को मापने के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंडेक्स रोजमर्रा की करीब 300 वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों के आधार पर तैयार किया जाता है।

इनमें शामिल हैं:

  • खाद्य सामग्री

  • ईंधन (कच्चा तेल)

  • मैन्युफैक्चरिंग लागत

  • घरेलू उपयोग की वस्तुएं

महंगाई बढ़ने या घटने के कारण

  • यदि डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम हो, तो कीमतें बढ़ती हैं और महंगाई आती है।

  • वहीं डिमांड घटे और सप्लाई अधिक हो, तो कीमतें कम होती हैं और महंगाई घटती है।

  • इसके अलावा बाजार में पैसों की अधिकता या कमी भी CPI पर असर डालती है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading