गोवंश संरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक

  • शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर मुकरा आरोपी
  • गर्भपात कराने और जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप
  • महिला की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों में संचालित गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गोवंश संरक्षण, पोषण, नीति, संचालन एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

5097 गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित, 2 वृहद केंद्र निर्माणाधीन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 38 गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं, जिनमें 34 अस्थायी और 4 वृहद गो संरक्षण केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 2 वृहद केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में इन स्थलों में कुल 5097 गोवंश संरक्षित हैं।

हरित चारा उत्पादन के लिए 29 हेक्टेयर भूमि पर बुवाई

पशुपालन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में 29 हेक्टेयर भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गई है। चारे की पूर्ण आवश्यकता को स्थानीय स्तर पर ही पूरा करने हेतु भूमि क्षेत्रफल को और बढ़ाया जा रहा है, जिससे बाहरी चारे की निर्भरता समाप्त हो सके।

सभी आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित

बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद के सभी आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिन्हें जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इससे निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।

 

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading